
अवध विश्वविद्यालय में डांडिया की धूम, कुलपति ने छात्राओं के संग किया डांडिया।
अयोध्या।
अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में डांडिया की धूम रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के संग डांडिया नृत्य किया। शुरुआत देवी स्तुति एवं गणेश वंदना की। इसके उपरांत छात्रा अंजली सिंह ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति रही। वहीं बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा अस्मिता ने राम धुन पर शास्त्रीय राम भजन की मनोहारी प्रस्तुति दी।
कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने कहा कि भारत लोक परंपराओं का देश है। इन दिनों नवरात्रि का पवित्र त्यौहार चल रहा है। जिसमें माँ शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना की जाती है। गरबा एवं डांडिया नृत्य भी इसी उपासना परंपरा का एक अभिन्न अंग हैं। कुलपति ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी में नौ दुर्गा का रुप है। नारी अपनी शक्ति को पहचाने।
विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डाॅ अंजनी कुमार मिश्र, अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो नीलम पाठक, वार्डन डाॅ गीतिका श्रीवास्तव एवं डा. स्वाति सिंह ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ दी। प्रबंधन छात्रा तन्या सिंह द्वारा किया गया। संचालन श्रद्धा सिंह और ऋतिका सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला कर्मियों में रंजना चैधरी, इंद्रावती, गीता और छात्राओं श्रेया सिंह, अनुभवी सिंह पायल, खुशी, तनु शर्मा, सृष्टि सिंह, हेमलता मिश्रा, सत्यम पटेल, कुमुद, आशु शुक्ला ने डांडिया में सहभागिता दी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More