ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:24 AM IST

अयोध्या स्टेशन पर साबरमती: के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या स्टेशन पर साबरमती के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या स्टेशन पर साबरमती के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या स्टेशन पर साबरमती के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप

Untitled9 9 - अयोध्या स्टेशन पर साबरमती के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप

अयोध्या धाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की सुबह एक शख्स ने साबरमती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा अयोध्या धाम स्थित रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के पोल संख्या 960/28 के पास हुआ।
वाराणसी से आ रही साबरमती एक्सप्रेस के सामने एक 48 वर्षीय शख्स ने छलांग लगा दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अयोध्या जीआरपी चौकी प्रभारी एके पांडे ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास से कोई सुसाइड प्राप्त नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
व्यक्ति की पहचान की जा रही है। घटना के वक्त प्लेटफार्म पर एक मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी, जिस कारण स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस स्टेशन पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से पुलिस या पता लगाने में जुटी है कि सुसाइड से पहले कितने समय से प्लेटफार्म पर था। साथ ही व्यक्ति की मौत के कारणों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT