ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:33 AM IST

अयोध्या में होली की: खुशियां बदली मातम में, जमीनी विवाद में महिला की ईंट पत्थर से मारकर हत्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या में होली की खुशियां बदली मातम में, जमीनी विवाद में महिला की ईंट पत्थर से मारकर हत्या।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या में होली की खुशियां बदली मातम में, जमीनी विवाद में महिला की ईंट पत्थर...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या में होली की खुशियां बदली मातम में, जमीनी विवाद में महिला की ईंट पत्थर से मारकर हत्या।

IMG 20240325 222603 172 - अयोध्या में होली की खुशियां बदली मातम में, जमीनी विवाद में महिला की ईंट पत्थर से मारकर हत्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में जमीन विवाद में बीती रात एक महिला की ईट से मारकर हत्या कर दी गई है। मामला अयोध्या राम जन्म भूमि थाना क्षेत्र के कंधरपुर का है। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। कटरा चौकी क्षेत्र के कंधरापुर में बीती रात 2 बजे के आसपास जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद जमीन पर मकान बनाने को लेकर हुआ। रविवार को जितेंद्र, महेंद्र और मालती निर्माण अधीन एक कमरे पर छत डालें थे। मध्य रात्रि करीब 1:30 के आसपास बाद राम उजागर (पत्नी) मीरा वह अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंच कर जितेंद्र के मकान पर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद छत को गिरा दिया। छत गिरने की आवाज सुनकर जितेंद्र का पूरा परिवार जग गया। बाहर दरवाजा बंद होने के चलते हुए बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद ऊपर छत पर गए। जहां से दोनों के बीच कहां सनी के बाद पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक पत्थर मीरा (55) के सिर के पिछले हिस्से पर लगा, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद परसों उसे श्री राम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

श्रीराम जन्मभूमि थाना अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने बताया – शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पीड़ित के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद जितेंद्र, महेंद्र मालती देवी, और महेंद्र की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी पर लगे लापरवाही के आरोप की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT