ayodhya 72d860e9d09bc31bf820e3d85855af66 - अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरियों को अंतिम रूप, जुलाई तक पूरा होगा निर्माण।

अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरियों को अंतिम रूप, जुलाई तक पूरा होगा निर्माण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरियों को अंतिम रूप, जुलाई तक पूरा होगा निर्माण।

ayodhya 72d860e9d09bc31bf820e3d85855af66 - अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की 20 गैलरियों को अंतिम रूप, जुलाई तक पूरा होगा निर्माण।

अयोध्या।

अयोध्या श्री रामनगरी में बन रही अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में संग्रहालय की 20 आधुनिक गैलरियों की तकनीक और पटकथा को अंतिम रूप दे दिया गया है।

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान इंजीनियरों ने जानकारी दी कि सभी गैलरियों का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संग्रहालय को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्माण समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि गैलरियों के संचालन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित मैनपावर की आवश्यकता होगी। फिलहाल मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक और आईटी क्षेत्रों के तीन इंजीनियरों का चयन किया जा चुका है, जो अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालेंगे। जब सभी गैलरियां पूरी तरह शुरू हो जाएंगी, तब विशेषज्ञों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

इन गैलरियों में भगवान राम के जीवन प्रसंगों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं, राम मंदिर आंदोलन तथा अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करना है।

नृपेंद्र मिश्र ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएंगे। इस समीक्षा बैठक में समिति के सदस्य अनूप मित्तल और संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *