अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या।
अयोध्या— राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नगर निगम की सफाई वाहन और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम का सफाई वाहन हाईवे पर सफाई कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रहे, ट्रक ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सफाई वाहन में सवार दो कर्मचारी और ट्रक में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सहादतगंज चौकी पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।