अयोध्या में नम आंखों ने मां को दी विदाई, झमाझम बारिश के बीच 840 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

अयोध्या में नम आंखों ने मां को दी विदाई, झमाझम बारिश के बीच 840 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन|

अयोध्या|

जिले में भक्तों ने मां को अगले साल दोबारा का निमंत्रण के साथ विदाई दिया। मां के विसर्जन का शोभा यात्रा निकलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। सुबह 11 बजे से विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। जनपद के विभिन्न घाटों पर रात आठ बजे तक 840 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है।
जनपद में स्थापित 1745 दुर्गा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसके अलावा बस्ती गोंडा से आने वाली प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया जा रहा है। शहर के निर्मली कुंड, संत तुलसीदास घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर विसर्जन की तैयारी की गई है। निर्मली कुंड में शाम आठ बजे तक 317 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके अलावा अन्य घाटों पर 523 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
शहर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाएं जीआईसी के ग्राउंड में एकत्र की गई। जहां सब की नंबरिंग के बाद सुबह लगभग 11:00 बजे दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकलकर गुप्तार घाट के निर्मली कुंड के लिए निकली। जहां पर उनका विसर्जन किया जा रहा है। जीआईसी ग्राउंड से लेकर निर्मली कुंड तक सेक्टर व जोनल बांट कर मजिस्ट्रेट व फोर्स की तैनाती की गई है। शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या कमिश्नर नवनीत रिणवा, पुलिस कमिश्नर एपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी प्रशांत कुमार सहित लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago