अयोध्या में 10 मुख वाले 42 फुट के रावण का होगा दहन

अयोध्या में 10 मुख वाले 42 फुट के रावण का होगा दहन|

अयोध्या|

राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर विजयादशमी के मौके पर धर्म व सनातन संस्कृति की रक्षा को दर्शाते हुए 42 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। और यह कार्यक्रम राम जन्मभूमि से कुछ ही दूरी पर चल रहे रामलीला के आयोजन में होगा। इस दौरान अयोध्या के साधु संत व अयोध्यावाशी भी इस पल को उत्सव के रूप में मनाएंगे।
अयोध्या के 70 वर्ष पुरानी रामलीला के आयोजन की इस बार भी रावण दहन की तैयारी बृहद स्तर पर है। तो वहीं अयोध्या के अन्य स्थानों पर भी होने वाली रामलीला में रावण दहन विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा।
अयोध्या के राम मंदिर से 1 किलोमीटर दूर स्थित राजेन्द्र निवास चौराहे पर 7 दशक से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष अयोध्या में रावण दहन की विशेष तैयारी की जाती है इस बार भी इस पूरे आयोजन को हाथ रूप दिया गया है 42 फुट ऊंचे 10 मुख वाले रावण को तैयार किया जा रहा है। और शाम होते ही रामलीला का आयोजन के दौरान रावण का दहन किया जाएगा।
इस रामलीला के आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर प्रभाकर मिश्र ने बताया कि 1950 से अयोध्या के बीच राजेंद्र नगर चौराहे पर रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है आज भी इस रामलीला की परंपरा को विधि-विधान पूर्वक निभाया जा रहा है भगवान श्री राम के जन्म से लेकर उनके वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, लंका दहन और फिर रावण वध का आयोजन किया जाता है इसके पश्चात भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का भी आयोजन बड़े धूमधाम से आयोजित होता है। कहा कि विजयादशमी के मौके पर 42 फुट ऊंचे रावण को जलाए जाने की तैयारी की गई है जो कि देर रात 10:45 पर दहन करने का मुहूर्त भी रखा गया है।v
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago