अयोध्या में दो युवकों की मौत:ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, दूसरे का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

अयोध्या में दो युवकों की मौत:ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, दूसरे का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जिले में दो अलग – अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हुई है। एक युवक (28) की मौत शुक्रवार देर रात अयोध्या रेलवे जंक्शन के पास ट्रेन से कटकर हुई। दूसरी घटना थाना पूराकलंदर के पलिया गोवा गांव के पास की है, जहां शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अयोध्या रेलवे पुलिस मृतक युवक की पहचान कर रही है। जबकि दूसरे युवक की पहचान रवि निषाद (31) के रुप में हुई है।
जनपद के थाना पूराकलंदर के पलिया गोवा गांव के पास नैपुरा दरोगा का पुरवा के रहने वाले रवि निषाद (31) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयीं है। जिससे उसकी मौत हो गई है। संभवता युवक ट्रेन के चपेट में आया था, जिससे वह घायल हो गया था, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार देर रात अयोध्या रेलवे जंक्शन के बागविगेश्व गांव के सामने 28 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। अयोध्या जंक्शन जीआरपी प्रभारी ए के पाठक ने बताया शुक्रवार रात दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक ने खुदकुशी किया है। फिलहाल युवक की पहचान की जा रही है।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago