अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक घायल

अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक घायल|

सुल्तानपुर|

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्तारगंज बाजार में सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक जख्मी हो गया। गुप्तारगंज बाजार में रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार की है। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे-330 पर गुप्तारगंज बाजार के पास रोडवेज बस संख्या UP44 AT0091 सुल्तानपुर से फैजाबाद की ओर जा रही थी। इसी समय जय रामपाल निवासी मरियामपुर थाना गोसाईगंज बाइक संख्या UP44 AW3596 बाइक लेकर एकाएक सामने से आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बस ने ब्रेक लगाया। तभी एक युवक नीलकंठ का पुरवा गुप्तारगंज बाजार निवासी सुशील कुमार साइकिल लेकर आ गया और उसको बस से टक्कर लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। कूरेभार थाने के उप निरीक्षक श्रीराम मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार जय रामपाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

13 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago