अयोध्या: पेट्रोल पंप की कैश वैन से हुई 16 लाख की लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार

           

अयोध्या
अयोध्या जिले में पेट्रोल पंप की कैश वैन से 16 लाख की हुई लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। वारदात में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से आठ लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त चोरी की कार, लूटा गया मोबाइल और दो तमंचा बरामद किया गया है। वारदात में शामिल चार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि खुलासे के लिए आठ टीम लगाई गई थी।
उन्होंने बताया कि तहकीकात और छानबीन के बाद वारदात में शामिल अयोध्या जनपद के निवासी टीपू सुल्तान, खजूरी दिल्ली निवासी जमील उर्फ बबलू, गाजियाबाद निवासी अबरार अहमद, अयोध्या निवासी जाबिर व लालजी और वारदात में मुखबिरी करने के आरोपी रौनाही निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि शुभम ने ही पेट्रोल पंप से गाड़ी के निकलने की जानकारी बदमाशों को दी थी, जबकि वारदात को अंजाम देने में टीपू सुल्तान, जमील और अबरार का हाथ है। शुभम, पेट्रोल पंप के मालिक के एक स्कूल में ड्राइवर है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज में आपत्तिजनक हरकत देखने के बाद ही पुलिस को उस पर शक हुआ। छानबीन की गई तो वारदात की कहानी सामने आ गई।
आरोपियों को पकड़ने में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक नगर अनिल सिंह सिसोदिया व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में बनी टीम ने प्रमुख कार्य किया ।

Web Admin

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago