अयोध्या: कुम्लाह रही है धान की नर्सरी, खेतों में उड़ रही है धूल, सूखे का संकट

अयोध्या: कुम्लाह रही है धान की नर्सरी, खेतों में उड़ रही है धूल, सूखे का संकट

जिले में खरीफ की बुवाई लगभग एक महीने पिछड़ गई है। सामान्य मानसून स्थितियों में जिले में 15 जून से लेकर 15-20 जुलाई के बीच खरीफ की बुवाई हो जाती है। प्रमुख फसलों में धान, मक्का के अलावा अरहर, तिल, उड़द और मूंग की फसलों की केवल 10 फीसदी ही बुवाई हो सकी है। बहुसंख्य किसान अभी भी बारिश के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं।
हाल यह है कि बारिश के इंतजार में किसानों की आंखें पथरा रही हैं,धान की नर्सरी कुम्हला रही है। खेतों में अभी तक धूल उड़ी रही है तेज धूप की तपिश से जो नमी थी वह भी गायब हो रही है। मौसम का रुख देखकर किसान सिंचाई के दूसरे माध्यमों से सिंचाई कर फसल की रोपाई की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
जो किसान सक्षम हैं वे सिंचाई करके फसल की बुवाई कर सकते हैं। हालांकि देर से बुवाई करने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। मानसून की बेरुखी में सिंचाई के दूसरे विकल्पों से फसल की लागत डेढ़ से दो गुनी हो सकती है। छुट्टा मवेशी के कारण फसलों का होने वाला नुकसान और फिर कोल्ड स्टोरेज में आलू का सड़ जाना, बैंकों की कर्ज वसूली किसानों पर भारी पड़ रही है। महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ रखी है। आषाढ़ माह बीत रहा है, लेकिन वर्षा का नामोनिशान नहीं है। तपन इतनी बढ़ गई है कि क्षेत्र के अधिकांश ताल तलैया सूख चुके हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago