क्रिकेट-समाचार

भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टुटा।

भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना टुटा।
किक्रेट_समाचार।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 19/11/2023 को खेले गए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है और इस वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम कर लिया। इस वर्ल्ड कप के साथ आस्ट्रेलिया 6 बार आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज 2 बार, भारत 2 बार, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका,1-1 बार वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच देखने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और अन्य भारत के नेता और बालीवुड अभिनेता और अभिनेत्री भी स्टेडियम में आये थे।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रनों पर आल आउट हो गई। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल 66 रन, विराट कोहली 54 रन, कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाए। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, जल्दी आउट हो गए, सूर्य कुमार यादव एक बार फ्लॉप हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिशेल स्टार्क ने 3 विकेट, कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।
भारत से मिले 241 रनों का लक्ष्य आस्ट्रेलिया 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 137 रन, मार्नस लाबुशेन नाबाद 58 रन बनाए, इन दोनों के चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत आस्ट्रेलिया ने यह मैच आसानी से जीत लिया। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए।फाइनल मैच में टेविस हेड को मैच आफ द मैच चुना गया। वह फाइनल में शतक लगाने वाले आस्ट्रेलिया की तरफ से तीसरे खिलाड़ी बने।
भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। विराट कोहली ने 765 रन बनाए जो कि रिकॉर्ड बना है
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago