अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

अफवाहों की आड़ में चोर सक्रिय, दो स्थानों पर चोरी से दहशत।

अफवाहों की आड़ में चोर सक्रिय, दो स्थानों पर चोरी से दहशत।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले मे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अफवाहों का दौर जारी है। अफवाहों के बीच जहां लोग भयभीत हैं, वहीं चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। नतीजा यह है कि पुलिस चौकन्ना रहने के बावजूद चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अंबेडकर नगर जिले थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम देवरिया बुजुर्ग में बीते दिनों अज्ञात चोर अख्तर खान के दो ट्यूबवेल का रिफ्लेक्स वाल उखाड़कर ले गए। वहीं थाना जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम सहाबुद्दीनपुर में भी बीती रात चोरी की घटना सामने आई। यहां चोर त्रिवेणी तिवारी के घर में घुसे और घर व दुकान से हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि अफवाहों की वजह से लोग रातभर सतर्क रहते हैं, फिर भी चोर मौका पाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago