इनायत नगर - अयोध्या

अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत।

अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत।
इनायतनगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर गांव के मोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जानवरों को खिलाने हेतु घास लेकर जा रही, दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके चलते रिश्ते में देवरानी जेठानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। उधर घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने दोनों महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिल्कीपुर के चांदपुर निवासी 55 वर्षीय किस्मता (पत्नी) राजकुमार चौहान एवं 38 वर्षीय मंतूरा (पत्नी) राजबली चौहान मंगलवार को अपने घर से जानवरों को खिलाने हेतु खेत में घास काटने गई थी। दोपहर दोनों महिलाएं घास का गट्ठर लेकर अपने घर घर को वापस जा रही थी और वह डीली गिरधर मोड़ तिराहे से अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी, तभी अचानक कुमारगंज की ओर से मिल्कीपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे बोलेरो चालक ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दिया और उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर दोनों महिलाओं को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मामले में मृतका के पति राजबली ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर जा रहे, बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा काम किए जाने है तहरीर दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago