
नगर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर श्रावस्ती जिले में तैनात सर्जन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सर्जन पर आईटीआई के सामने संचालित अपने निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप है, जिससे महिला का पैर काटना पड़ा। वहीं शिकायतकर्ता को जबरदस्ती बेहोश तथा प्रताड़ित करने का भी आरोप है। कोतवाली अयोध्या के मौनी बाबा जानकी बल्लभपुरम निवासी सनी श्रीवास्तव का कहना है कि लक्ष्मणपुरी अमानीगंज निवासी श्रावस्ती जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डा. दिग्विजय नाथ यहां आईटीआई के सामने स्थित शाहपुर काम्प्लेक्स में धन्वंतरि हेल्थ केयर नाम से नर्सिंग होम चलाते हैं। 26 अक्टूबर 2021 से अपनी माता के पैर का इलाज शुरू कराया था, लेकिन हालत बिगड़ती गई। मगर डाक्टर आश्वासन देते रहे और इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलते रहे। अन्य चिकित्सकों से परामर्श पर चेतावनी मिली, लेकिन सर्जन ठीक होने का झांसा देते रहे। हालत में सुधार न होने पर इलाज के लिए गुजरात ले गया तो पैर में सड़न के चलते किडनी और लीवर प्रभावित हुआ तथा जान बचाने के लिए पैर कटवाना पड़ा। लौटकर वापस आने के बाद 22 नवंबर 21 को शिकायत करने नर्सिंग होम पहुंचा तो सर्जन ने स्टाफ के साथ गली-गलौज करते हुए उसको मारा-पीटा तथा जबरदस्ती इंजेक्शन लगवाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर दुबारा शिकायत अथवा पैसा मांगने पर फर्जी मामले में जेल भेजवाने की धमकी देकर भगा दिया। सोमवार को सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सीजेएम अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने सर्जन को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ लापरवाही से जान को खतरा पैदा करने, मारपीट, गबन, धोखाधड़ी, धमकी की धारा में केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More