ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:22 PM IST

अज्ञात चार पहिया वाहन: ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर।

images 1 2 - अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परुइय्या आश्रम कॉलेज के निकट गुरुवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गिर पड़े, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, पट्टी बिशुनपुर गांव निवासी सिद्धांत तथा सेठा कला जलालपुर निवासी अयंक (पुत्र) अजीत अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान परुइय्या आश्रम स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकल रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। तीसरे युवक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT