CM Yogi से मिला संतों का प्रतिनिधिमंडल दल, अयोध्या के विकास पर हुई चर्चा

CM Yogi से मिला संतों का प्रतिनिधिमंडल दल, अयोध्या के विकास पर हुई चर्चा

अयोध्या :- रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने रविवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। संतों ने अयोध्या के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर भी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई।

मणिराम दास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास की अगुवाई में लखनऊ के संतों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से नया घाट चौराहे का नामकरण रामानंदाचार्य भगवान के नाम पर करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरयू तट से लेकर टेढ़ी बाजार तक के मुख्य मार्ग का नाम रामानंदाचार्य मार्ग करने का आश्वासन दिया है।
राम घाट चौराहे का नामकरण रामानंदाचार्य चौक करने की मांग उठाई तो मुख्यमंत्री ने इस पर भी अपनी सहमति दी है। संतों ने अयोध्या के विकास को लेकर अन्य कई सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिए।
प्रतिनिधिमंडल में नगर विधायक वेद गुप्ता सहित महंत मैथली रमण शरण, महंत गौरी शंकर दास, महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी, महंत शशिकांत दास, महंत मिथिलेश नंदनी, महंत मनीष दास, महंत गिरीश दास, महंत जनार्दन दास सहित अन्य संत शामिल रहे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago