अयोध्या की रामलीला में लक्ष्मण, परशुराम, केवट राज बनेंगे भाजपा के तीन सांसद, हुआ भूमि पूजन

अयोध्या की रामलीला में लक्ष्मण, परशुराम, केवट राज बनेंगे भाजपा के तीन सांसद, हुआ भूमि पूजन

अयोध्या :- एक बार फिर से राम नगरी अयोध्या में रामलीला खेली जाएगी। सरयू तट स्थित लक्षमण किला के मैदान में रामलीला के लिए आज भूमि पूजन किया गया। इस बार भाजपा के तीन सांसद अयोध्या की रामलीला में रामायण के किरदार से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।
अयोध्या की रामलीला में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लक्ष्मण तो दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी परशुराम व गोरखपुर सांसद रवि किशन केवट राज के किरदार में जान फूंकेंगे। साल 2021 में रवि किशन परशुराम और मनोज तिवारी केवट बने थे। इस बार दोनों के किरदार बदल गए हैं।
अयोध्या में रामलीला के तीसरे संस्करण का मंचन 25 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को खत्म होगी। अयोध्या के रामलीला में बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों की धूम रहेगी। रामलीली में बिंदू दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम व रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे।
अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्षमण किला के मैदान में महंत मैथलीरमण शरण व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की उपस्थित में वैदिक ब्राह्मणों ने भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर रामलीला में राम व सीता की भूमिका निभाने वाले राहुल बुच्चार व दीक्षा रैना भी मौजूद रहे। इस बार खास किस्म के एलईडी का प्रयोग किया जाएगा। रामलीला का शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा। साथ ही विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago