अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

BJP प्रत्याशी रितेश के गांव वालों ने मतदान बहिष्कार का लगाया-बोर्ड।

BJP सांसद पद प्रत्याशी रितेश के गांव वालों ने मतदान बहिष्कार का लगाया-बोर्ड, महमदपुर में बंद मानव-रहित क्रासिंग खोलने की उठाई मांग।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में अकबरपुर से टांडा जाने वाली रेलवे लाइन पर महमदपुर के पास बने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को स्थायी रूप से बन्द कर दिया गया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग पर लोकसभा चुनाव के मतदान बहिष्कार का बैनर लगा दिया। मतदान बहिष्कार की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैनर को हटा दिया। महमदपुर बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय का पैतृक गांव है।

अकबरपुर थाना इलाके के अकबरपुर-टांडा रेलवे ट्रक पर महमदपुर के पास बने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को शनिवार को रेलवे ने स्थायी रूप से बन्द कर दिया था। जिससे नाराज दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने शनिवार को अकबरपुर-टांडा मार्ग को पटेल नगर के पास जाम कर दिया था। जिसे प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर खुलवाया था। ये गांव बीजेपी प्रत्याशी रितेश पांडेय का पैतृक गांव है।

वहीं, आज महमदपुर के निवासियों ने बन्द क्रासिंग के पास बैनर लगा दिया कि अगर क्रासिंग नहीं खुलेगी तो लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा। मतदान बहिष्कार की सूचना से प्रशासन में हडकंप मच गया और आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने क्रासिंग के पास लगे बैनर को हटाया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago