अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामनगरी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 776वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, राम मंदिर परिसर में हुआ भव्य आयोजन।

रामनगरी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 776वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, राम मंदिर परिसर में हुआ भव्य आयोजन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 776वीं जयंती पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार पर विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में दिल्ली से आए 100 से अधिक वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सभी श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दर्शन करते नजर आए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं और धार्मिक अनुष्ठानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

मीडिया से बातचीत के दौरान आलोक कुमार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वहां हर चुनाव के समय हिंदू समाज को निशाना बनाया जाता है। इसी के विरोध में भारत के प्रत्येक जिले के साथ-साथ विश्व की 100 से अधिक राजधानियों में प्रदर्शन किए गए हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर इस हिंसा को रोका जा सके।

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।

वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं के दर्शन पर आलोक कुमार ने कहा कि जहां महर्षि वाल्मीकि हैं, वहीं भगवान राम हैं, क्योंकि गुरु के माध्यम से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। उनके इस वक्तव्य को श्रद्धालुओं ने भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण बताया।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago