
राज परिवार के मुखिया को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या राजसदन पहुंचे और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राज परिवार के मुखिया राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर श्रीरामलला और राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना योगदान दिया। राजा साहब का व्यक्तित्व धर्म, संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय संगम था।
संत-महंतों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी
त्रयोदशी संस्कार में बड़ी संख्या में संत-महंत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पूरे राजसदन का वातावरण भावविह्वल हो उठा। सभी ने दिवंगत राजा साहब के आदर्शों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री का दौरा, श्रद्धांजलि के साथ सम्मान का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का प्रतीक रहा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और राज परिवार के योगदान के प्रति सम्मान का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More