अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रावण मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, मण्डलायुक्त ने प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण।

श्रावण मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, मण्डलायुक्त ने प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में श्रावण मास के पहले दिन से शुरू हो रही झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर अयोध्या प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने गुरुवार को रामपथ, राम की पैड़ी, हनुमान गुफा, रामघाट चौराहा, कांशीराम आवासीय कॉलोनी, परमा अकादमी मार्ग, हलकारा का पुरवा चौराहा, बूथ नंबर 4 से दर्शननगर सूर्यकुंड तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की।

मण्डलायुक्त ने कहा कि श्रावण में अयोध्या सहित आस-पास के जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आते हैं। इसे देखते हुए मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों पर गड्ढों को समतल करने, खुले नालों को ढकवाने, लटकते विद्युत तारों को दुरुस्त कराने और राम की पैड़ी पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने को भी कहा।

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होगी। नागेश्वरनाथ मंदिर मार्ग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago