अयोध्या उत्तर प्रदेश

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ओटीडी सेल की बैठक सम्पन्न।

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ओटीडी सेल की बैठक सम्पन्न।

अयोध्या।

अयोध्या जिले उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति और आंकड़ों की गुणवत्ता को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ओ.टी.डी. (ऑन टाइम डेटा) सेल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने ओ.टी.डी. सेल के गठन के उद्देश्य, औचित्य और महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जीडीपी से संबंधित आंकड़ों की गुणवत्तापूर्ण निगरानी एवं योजनाओं की प्रगति के अनुश्रवण हेतु इस सेल का गठन किया गया है।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अयोध्या की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 25.63 लाख करोड़ आंकी गई है, जिससे अयोध्या का प्रदेश में 26वां स्थान है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सभी सेक्टरों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही आर्थिक विकास की कुंजी है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और आंकड़ों के समन्वय एवं विकास रणनीतियों पर चर्चा की गई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago