
मौसम ने बदला अपना मिजाज, बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ी, 29 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सीजन का पहली बूंदाबांदी पड़ रही है। आसमान में मंगलवार से बादल छाए हुए है, इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार की रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला, मंगलवार को आसमान में बादल छा गए, शाम को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। इससे ठंड में और इजाफा हो गया है। बूंदाबांदी के चलते ठिठुरन भरी ठंड पड़ने लगी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने अनुसार-अभी फिलहाल 29 तारीख तक इसी तरह का मौसम दिखाई देगा बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रहेगी। बादलों के घेर लेने से एकाएक दिन का तापमान 4.5 गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस हो गया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ रात का तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यह आंकड़ा सोमवार-मंगलवार रात का है। बीती रात तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब दिन का तापमान और कम होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया- वर्तमान में सक्रिय मानसून से तेज बारिश की संभावना नहीं है, यदि मानसून और सक्रिय होगा, तो संभावना व्यक्त की जा सकी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More