अयोध्या उत्तर प्रदेश

1 जनवरी से बढ़ सकती है श्रीरामलला की दर्शन अवधि, ट्रस्ट 1 घंटे का समय बढ़ाने पर कर रहा मंथन।

1 जनवरी से बढ़ सकती है श्रीरामलला की दर्शन अवधि, ट्रस्ट 1 घंटे का समय बढ़ाने पर कर रहा मंथन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में सर्दियों के अवकाश के कारण अयोध्या में स्कूली छात्रों की भीड़ बढ़ी है। रोज 10 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे लाईन लगाकर श्रीरामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसी के साथ प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या में भी श्रीरामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटा बढ़ाया जा सकता है। राम मंदिर ट्रस्ट इस दिशा में गंभीरता से मंथन कर रहा है।

श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि स्कूली बच्चों की भीड़ और प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए ट्रस्ट श्रीरामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटे के लिए बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से सात प्रवेश मार्गों का इस्तेमाल किया जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वस्तुओं को रखने और उनके जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था है। पास में 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था है। इन सब सुविधाओं का लाभ भक्तों की ओर से उठाया जा सकता है। इसके बाद ही भक्त दर्शन के लिए प्रस्थान करते हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago