अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

तहसीलदार के चालक ने ली रिश्वत, गिरफ्तार।

तहसीलदार के चालक ने ली रिश्वत, गिरफ्तार।

अंबेडकरनगर ।

अंबेडकरनगर जिले में काम के बदले डेढ़ लाख रुपए ले लेने के आरोप में नायब तहसीलदार भीटी के चालक को डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस से गिरफ्तार करा दिया। निजी चालक के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया। टांडा के पकड़ी भोजपुर निवासी ज्ञानचंद्र का टांडा में भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भीटी से टांडा तहसील गए एक राजस्व अधिकारी के नाम पर अहिरौली थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने रकम ले ली। देवेंद्र भीटी तहसील में नायब तहसीलदार की गाड़ी चलाता है। उसकी गाड़ी अनुबंध पर लगी हुई थी। इसी के चलते उसने अपनी पहुंच का हवाला देते हुए ज्ञानचंद्र से वसूली कर ली लेकिन काम भी नहीं हुआ। उसने पैसा भी वापस नहीं किया। इस बीच ज्ञानचंद्र शनिवार को भीटी पहुंच गए। वहां डीएम अविनाश सिंह ने मामला सुनते ही आरोपी देवेंद्र से पूछा तो उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे वहीं से गिरफ्तार करा दिया। बाद में ज्ञानचंद्र की तहरीर पर भीटी थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया।

डीएम ने देर शाम कहा कि सरकारी कार्यालयों को दलाल मुक्त बनाने की कड़ी में यह कड़ा फैसला लिया गया है। सभी कार्यालयों को लेकर इसी तरह की निगरानी और सख्ती बरती जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago