अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या दुष्कर्म की पीड़िता की मां ने योगी से लगाई गुहार, सीएम बोले- सपा नेता पर होगा सख्त ऐक्शन।

अयोध्या दुष्कर्म की पीड़िता की मां ने योगी से लगाई गुहार, सीएम बोले- सपा नेता पर होगा सख्त ऐक्शन।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बच्ची से बलात्कार का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को इस मामले को विधानसभा में उठाया गया था। सीएम योगी ने इस मामले में समाजवादी पार्टी और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद पर जोरदार हमला बोला है।

वहीं शुक्रवार को पींड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सीएम योगी ने सपा नेता मोईन खान पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। गैंगरेप का आरोपी सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी को आइना दिखाया था। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद का करीबी है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने अबतक इस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या व हरदोई मामले में सपा के नेता आरोपी है, ये समाज के कोढ़ हैं।

इसी क्रम में अयोध्या के दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री आवास में रेप पीड़िता के परिजनों की मुलाकात हुई है। सीएम योगी से मुलाकात कर पींड़िता के साथ रही स्थानीय नेता ने कहा सीएम से बातचीत हुई है। कार्यवाही का भरोसा दिया है। फांसी की मांग करते हैं, मुख्यमंत्री ने हमारी मदद करने का वादा किया है। पींड़िता को आर्थिक मदद मिलने की भी बात कही जा रही है।

वहीं इस मामले को लेकर सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने भी सपा पर निशाना साध दिया है। अभय सिंह ने कहा कि आज पीडीए का कोई भी व्यक्ति इस बालिका के साथ नहीं है, क्या यही पीडीए है। उन्होंने कहा कि 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

विधायक अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी सदन में यह बात कही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये पहली लड़की नहीं है। इसके पहले भी कई लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हुई है। इन आरोपियों ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है।

अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप करने वाले सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइन खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के परिवार को तब मामले की जानकारी हुई जब पीड़िता गर्भवती हो गई थी। इसको लेकर SSP राजकरन नय्यर ने बताया कि सपा नेता ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। अपनी घिनौनी हरकत का वीडियो दिखाकर और उसे डरा-धमका कर आरोपी करीब ढाई महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस काम में कर्मचारी राजू खान ने उसकी मदद की है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago