ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:43 AM IST

12 साल की बच्ची,: गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
12 साल की बच्ची, गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: 12 साल की बच्ची, गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

12 साल की बच्ची, गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता।

images 2 1 - 12 साल की बच्ची, गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पूराकलंदर_अयोध्या। 

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची अब कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी। अब बच्ची की जान बचाने के लिए चिकित्सक भी तरकीबें खोज रहे हैं और बाल कल्याण समिति व परिजनों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। प्रक्रियाओं पर गौर करके चिकित्सकों की भी रूह कांप रही है। हैवानों ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी मासूमियत का कत्ल कर दिया। उस दौरान उसकी करुणा से भरी चीख चंद दीवारों में दब गई। इसके बाद भी वह दरिंदगी का शिकार होकर दर्द सहती रही। लेकिन अब दरिंदों ने उसके दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। शारीरिक बदलावों के साथ खेलने-कूदने की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई है। अभी न तो वह शारीरिक ना ही मानसिक रूप से इसके लिए सक्षम है। इसके जोखिमों व जटिलताओं से भी वह अनजान है। किसी तरह उसका प्रसव या गर्भपात करा भी दिया गया, तो भविष्य में भी वह तमाम परेशानियों से जूझेगी। यूं कहें तो दरिंदों ने उसे ऐसा दर्द दिया है, जो उम्र भर उसे समाएगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT