
अयोध्या श्रीरामनगरी में गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है। सभी विमान कंपनियों ने यहां से उड़ान भरने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग सस्ती कर दी है। यही नहीं दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता से आने वाले विमानों का किराया भी कम किया गया है। इसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ सकता है।
आमतौर पर अयोध्या से मुंबई की फ्लाइट करीब 8000 रुपये में बुक होती है, लेकिन सात मई से इसी का फ्लाइट का किराया 5235 रुपये कर दिया गया है और ये ऑफर एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ-साथ इंडिगो व स्पाइसजेट में भी मिल रहा है। वहीं मुंबई से रामनगरी वाली फ्लाइट 5698 रुपये में बुक हो रही है। इसी तरह दिल्ली से अयोध्या की फ्लाइट 8 मई को 3300 रुपये में और अयोध्या से दिल्ली वाली 4 मई को 3220 रुपये में बुक हो रही है। 13 मई को हैदराबाद की बुकिंग 5465 रुपये में, कोलकाता और चेन्नई के लिए 5999 रुपये में फ्लाइट बुकिंग चल रही है। ऐसे में रामनगरी के लोग ट्रेनों में धक्के खाने की बजाय विमान से आरामदायक यात्रा का लाभ उठा रहे हैं।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More