
अयोध्या में मालगाड़ी का चार डिब्बे शनिवार रात पटरी से उतर गए हैं। हादसा कटरा-अयोध्या रेल प्रखंड के रामघाट हाल्ट और अयोध्या धाम जंक्शन के बीच का है। घटना के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कटरा (गोंडा) और दर्शननगर तथा अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। सूचना पर दुर्घटना राहत यान लेकर रेल अधिकारियों पहुंच गए है। मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक “मालगाड़ी गोरखपुर से कटरा होते हुए, बाराबंकी की ओर जा रही थी। अचानक रामघाट हाल्ट और अयोध्या धाम के बीच चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी डिब्बे खाली थे। सूचना पर पहुंचे अधिकारी डिब्बे को पटरी पर लाने की कवायत शुरू कर दी है। हालांकि इस इस दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More