
अयोध्या एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के खाते से रूपये निकाल लेने वाले, दो शातिर ठगों को कोतवाली नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस सहित 72 एटीएम कार्ड बरामद किए है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने रायबरेली बाईपास ओवर ब्रिज की सर्विस लेन तिराहे पर कार में बैठे शिखर मिश्रा (पुत्र) विजय कुमार मिश्र फरेंदा जागीर, हरैया बस्ती तथा रोहित पाण्डेय (पुत्र) मृदुल पाण्डेय बड़हर हरैया, बस्ती को पकड़ा। शिखर मिश्र के पास से विभिन्न बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, 11700 रूपये, अवैध तमंचा व कारतूस, व कार की चाभी बरामद की गई। रोहित पाण्डेय के पास से 40 एटीएम कार्ड व 18300 रूपये बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रामपुर भगन, बीकापुर, भेलसर, अयोध्या शहर सहित जनपद के कई स्थानों पर एटीएम कार्ड बदल कर रूपये निकाले है। हाल में नवीन मंडी के ब्रिज के पास लगे इण्डिया वन एटीएम से एक महिला का एटीएम बदल कर रूपये निकले हैं। जिसमें कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की गई है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More