300 कुंतल खाद्यान्न हजम कर लेने का कोटेदार पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेरी तहसील

IMG 20190607 WA0002 - 300 कुंतल खाद्यान्न हजम कर लेने का कोटेदार पर आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेरी तहसील

रिपोर्ट - सतीश कुमार यादव

  • रुदौली विकास खण्ड क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कोटेदार पर अनियमित्ता का आरोप लगाकर तहसील रुदौली घेरी। कोटेदार के विरुद्ध लोगों का गुस्सा देख तहसील प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। पूर्ति निरीक्षक समेत पूर्ति विभाग के सभी अफसर कार्यालय छोड़ कर गायब हो गए।
  • किसी तरह एसडीएम ज्योति सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।अंत में एक-एक करके सभी का बयान एक कर्मचारी दीपू ने दर्ज किया।
  • असल में ग्रामीणों का आरोप है कि बहोरिकपुर की कोटेदार नूरुलहुदा ने तीन माह का 300 कुंतल खाद्यान्न न बांटकर बेच दिया है।इसी बात को लेकर कोटेदार के परिजन ने ग्रामीणों से गाली-गलौज की और धमकाया भी। गुरुवार को यहां के निवासी शिवराज,हंसराज,सत्यदेव,शिवराज,राजेंद्र,शुभम,शिवम,दिलीप,वीरेंद्र,अमरेश,सुंदरी,विद्यावती,कुसमा,शांती,राधा,स्यामा,ननकी समेत लगभग 200 महिलाओं ने तहसील का घेराव किया।
  • इनका कहना था कि कई बार पहले भी पूर्ति विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिवराज व हंसराज ने आरोप लगाया कि कोटेदार फिंगर लगवा लेते हैं।पूरे गांव के लाभार्थियों का राशन कार्ड अपने पास जमा करवा लेते हैं और फिंगर भी लगवा कर राशन हजम कर लेते हैं।इस बावत रुदौली एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं।कार्ड धारकों के बयान व् रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार के विरुद्ध‌ कार्रवाई की जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

18 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago