राम मन्दिर निर्माण कार्य खंभों पर बीम रखने का काम शुरू,अगले वर्ष भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला।

#image_title

अयोध्या।

श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के भूतल के खंभों पर बीम रखने का काम शुरू हो गया है। गुरूवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने इसके चित्र जारी किए हैं। बीम के बाद छत बनाई जाएगी, जिसके गर्भगृह में अगले साल मकर संक्रांति या आसपास के किसी शुभ मुहूर्त में रामलला विराजमान हो जाएंगे।  भूतल के खंभों पर रखी जा रही बीम के पत्थरों में बहुत बारीक और सुंदर सी नक्काशी की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में यह कार्य बहुत ही तेज गति से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बीम का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago