कम्पनी के नकली कपड़े बेच रहे तीन दुकानदारों पर केस।

नकली जींस

अयोध्या।

एक कंपनी की नकली जींस-शर्ट बेचने के आरोप में कोतवाली नगर के कोठा पार्चा इलाके के तीन होजरी के दुकानदारों पर पुलिस ने बुधवार देर रात कार्रवाई की।   मौके से कंपनी का नकली लोगो लगी हजारों जींस व शर्ट बरामद की। कंपनी के तीन अधिकारियों ने तीन दुकानदारों के खिलाफ काॅपीराइट एक्ट, ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। कंपनी के जांच अधिकारी अखिलेश निवासी जिला मथुरा ने बताया कि उनकी कंपनी को लिवाइस नामक जींस-शर्ट बनाने वाली कंपनी ने मार्केटिंग सर्वे व नकली उत्पादों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।   इस दौरान उन्हें ज्ञात हुआ कि अयोध्या में कंपनी का नकली उत्पाद बाजार में बिक रहा है। जांच के दौरान पता चला कि कोठा पार्चा स्थित दुकानों से इसका वितरण हो रहा है। इस पर बुधवार रात तीन टीमें बनाकर कोतवाली नगर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।  इस दौरान आदिल होजरी की दुकान से जींस व शर्ट, शिव गारमेंट से व हरीश हौजरी की दुकान से हजारों नकली जींस व शर्ट बरामद हुए। पूरा सामान जब्त कर उसे सील कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडेय ने  कंपनी के अधिकारियों अखिलेश, शिवकुमार व महेश सिंह की तहरीर पर मामले में आदिल होजरी, हरीश होजरी व शिव गारमेंट के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

2 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

2 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago