25 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध मौत

25 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध मौत

बीकापुर_अयोध्या!

कोतवाली क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर पंचायत क्षेत्र के सीका गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलन पर हड़कंप मच गया। रेल ट्रैक के किनारे सुबह गए ग्रामीणों द्वारा युवक का शव देखकर गांव और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान हरेंद्र कुमार निवासी जनपद फर्रुखाबाद के रूप मेंं हुई। जो सीका गांव में संचालित इरशाद की बेकरी पर काम करता था। रविवार को दोपहर बीकापुर बाजार गया था। लेकिन देर रात्रि तक बेकरी पर ना पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं पता लगा। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago