
2006 से निर्माणाधीन है डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, नहीं हुआ पूरा |
अयोध्या |
सूबे के अपर मुख्य सचिव खेल-कूद डॉ. नवनीत सहगल द्वारा आज जनपद के निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम (डाभासेमर) का निरीक्षण किया। यह स्टेडियम वर्ष 2006 से निर्माणाधीन है। इसके निर्माण की शुरुआत वर्ष 2007 में प्रारंभ हुई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा लापरवाही के कारण तथा तत्कालीन खेल एवं कूद विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय से पूरा नहीं हो सका, उसी क्रम में अपर मुख्य सचिव का आज भ्रमण था। भ्रमण के अवसर पर खेल विभाग के क्षेत्रीय एवं स्टेडियम के भी अधिकारी उपस्थित थे।
श्री सहगल द्वारा स्टेडियम में साफ सफाई करने, बेहतर व्यवस्था करने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने तथा स्टेडियम की कमियों को दूर करने के निर्देश दिया तथा यह भी कहा कि खेल को और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे टेबुल टेनिस, क्रिकेट, हाकी आदि सभी प्रकार के खेलो को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया तथा जो कमी है उसको दूर करने हेतु मानक के अनुसार बजट आवंटन करने का भी आश्वासन दिया। श्री सहगल द्वारा स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा उनके साथ टेबल टेनिस भी खेला।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा भी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। श्री सहगल ने उम्मीद जतायी कि अक्टूबर के अन्त में दीपोत्सव के समय इसके लोकार्पण करने की कार्यवाही की जायेगी। स्टेडियम में साफ-सफाई व्यवस्था न होने पर अधिकारियों को साफ-सफाई करने हेतु आदेशित किया। किसी भी अपर मुख्य सचिव अधिकारी के स्तर द्वारा यह पहला निरीक्षण है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More