अयोध्या आस-पास

19 वर्ष का युवक सरयू नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस।

19 वर्ष का युवक सरयू नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस।

अयोध्या।

अयोध्या में लखनऊ से आए एक युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गया। युवक को डूबने से बचाने के लिए एक अन्य युवक भी गहरे पानी में उतर गया, जिससे वो भी डूबने लगा। बड़ी मुश्किल से उसे बचाया जा सका। फिलहाल उसका इलाज श्रीराम अस्पताल में चल रहा है। डूबने वाले युवक की पहचान हिमांशु 19 वर्ष निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु अपने चार दोस्तों के साथ अयोध्या आया था। जहाँ सरयू में स्नान के समय उसके साथ ये हादसा हो गया। गौरतलब है कि स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबने के हादसे लगातार हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि नदी में घटे जलस्तर के कारण स्नान करने वालों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। युवक के डूबने की घटना नया घाट चौकी क्षेत्र के पुराने सरयू पुल के पास हुई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago