14कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना, प्रशासन की बड़ी तैयारी

14कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना, प्रशासन की बड़ी तैयारी |

अयोध्या|

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है इस कार्य को देखने के लिए लाखों लोग प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं इसके साथ ही अयोध्या में शुरू होने वाले कार्तिक परिक्रमा मेला में भी इस बार कई लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन का दावा है कि आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी सुविधा की इस पूरे परिक्रमा मेरा को संपन्न कराया जाएगा इसके लिए जनपद के सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है।
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक की। तैयारी बैठक में डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लोग अयोध्या की गरिमा के अनुरूप तैयारी करें और जिम्मेदारी निभाए। इन धार्मिक त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिए सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या को अलर्ट पर रखा जाए लेकिन आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
दरअसल 1 नवंबर को रात 12:48 से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी जो 24 घंटे अनवरत चलती रहेगी। इसके बाद 4 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा होगी जो पूरे दिन चलती रहेगी। इसके बाद 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आमद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में अयोध्या के प्राचीन धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं का आगमन लाखों की संख्या में होता है जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए अयोध्या जिला प्रशासन के सामने एक चुनौती होती है।
डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों को परिक्रमा पथ को जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइटिंग व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।वही स्वयंसेवी संस्थानों से भी अपील की गई है कि वह भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए परिक्रमा पथ के किनारे कैंप लगाएं।
editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago