13 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण, किशोरी व बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस।

दिनदहाड़े 13 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण, किशोरी व बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस।

फाइल फोटो।

अयोध्या।

जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दिनदहाड़े 13 वर्षीय एक किशोरी को उठा ले गया। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी एक समुदाय विशेष की बताई गई है। घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के परिजनों ने बताया दोपहर दो बजे के आस पास परिवार के लोग घर पर नहीं थे, घर पर केवल महिलाएं मौजूद थी। किशोरी घर के पास में स्थित मिसरहिया मोड़ पर स्थित गुमटी की दुकान पर सामान की खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को जबरदस्ती अपनी बाइक  पर बिठाया और भागने लगे,  जब किशोरी ने चिल्लया तब परिजन समेत गांव के लोग भी दौड़े। इतने में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार युवक हैदरगंज की तरफ भाग निकले। किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस सहित थाना अध्यक्ष भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने बताया बॉर्डर की कांबिंग कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किशोरी व बाइक सवार युवकों की तलाश में पुलिस अभी जुटी हुई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago