10 से 12 दिसम्बर तक रहेगा तहसील में लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार

  • 10 से 12 दिसम्बर तक रहेगा तहसील में लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार
  • लेखपालों ने हड़ताल कर दिया धरना जमकर हुई नारेबाजी

IMG 20191211 WA0003 - 10 से 12 दिसम्बर तक रहेगा तहसील में लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कारनितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की रूदौली यूनिट ने एक ज्ञापन पूर्व में 3 दिसंबर को एसडीएम रूदौली को सौंपते हुए बताया था कि उनकी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अब तक सरकार ने उनकी एक भी मांग नहीं मानी है जिसको लेकर अब लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। समय से मांगो पर कोई कार्यवाही न होने पर मंगलवार को लेखपाल संघ ने तहसील रूदौली पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
  • एसडीएम विपिन कुमार सिंह को लेखपाल संघ के अध्यक्ष शौरभ सिंह व् महामंत्री नकछेद भारती ने पूर्व में ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि सरकार ने अभी तक उनकी आठ सूत्री मांगो में से कोई भी मांग नही मानी है। बीते 26 नबम्बर को धरना देने के बाद भी कोई भी प्रगति न होने के कारण अब लेखपाल संघ फिर से सरकार के बिरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य है।
  • बतादें कि रूदौली लेखपाल संघ का प्रांतीय अध्यक्ष के आवाहन पर 10 से 12 दिसम्बर तक तहसील मुख्यालय धरना प्रदर्शन रहेगा। इसके बाद 13 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय अयोध्या के तिकोनिया पार्क पर धरना प्रदर्शन होगा।वहीँ अपनी मांगों को लेकर लेखपाल संघ 27 दिसम्बर को विधान सभा का घेराव करेंगे।
  • इस मौके पर सुभाष मिश्रा, यशवंत प्रताप, रवि पाठक, कुलदीप श्रीवास्तव, बृजनाथ दूबे, मुन्ना लाल, विजय मिश्रा, राम वृक्ष मौर्या, राकेश मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago