
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैती कला गांव में होली जुलूस के दौरान पानी से होली खेलते समय विद्युत पोल में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से दो युवक झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर विद्युत विभाग घर पहुंच गया। बताया गया कि गांव निवासी करीब 20 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र लल्लू विद्युत करंट की चपेट में आने के बाद मूर्छित होकर मौके पर सड़क पर ही गिर पड़ा। युवक के विद्युत करंट की चपेट में आने के बाद जुलूस में शामिल 19 वर्षीय प्रदीप कुमार बचाने दौड़ पड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने भूपेंद्र की हालत गंभीर होने के चलते उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि 2 दिन पहले ही विद्युत पोल से करंट उतर रहा था। ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग को जानकारी दी गई थी लेकिन दुरुस्त नहीं किया गया।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More