Categories: Uncategorized

हैरिंग्टनगंज में चोरों का गिरोह सक्रिय, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

=============== इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि लोग अब पुलिस चौकी पर चोरी की घटनाओं की सूचना देने से भी कतराने लगे हैं। हालांकि लोगों को मिल्कीपुर के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी से उम्मीद जगी है। क्योंकि बगल के बीकापुर सर्किल में उन्होंने अपनी तैनाती के समय खुद सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों के कई गिरोहों पर कार्यवाही की थी।
बताते चलें कि अभी चंद दिनों पूर्व हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के परसपुर सथरा में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। यही नहीं पाराताजपुर कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया, लेकिन खुलासा नहीं कर पाई। रेवतीगंज में कई चोरी की घटनाएं हो गई। एक का भी खुलासा पुलिस नहीं कर पायी।
हैरिंग्टनगंज की साप्ताहिक बाजार से दर्जनों मोबाइल चोरी हो चुके हैं। पीड़ित पुलिस चौकी पर तहरीर देकर घटना के खुलासा की उम्मीद करते हैं, लेकिन पुलिस तहरीर को रद्दी की टोकरी में डालकर मामले की इतिश्री कर देती है। अभी पिछले महीने हैरिंग्टनगंज कस्बे के चिखड़ी मोड़ पर प्रमुख व्यवसायी की दुकान से नकद दो लाख 95 हजार रुपए की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया। लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा हैरिंग्टनगंज के प्रमुख व्यवसायी देवेंद्र पांडे का 13 हजार रुपए का मोबाइल साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गया। पलिया लोहानी के श्री निवास दूबे का तीस हजार रुपए कीमत का मोबाइल इसी साप्ताहिक बाजार से चोरों ने पार कर दिया। इसके अलावा इस साप्ताहिक बाजार से दर्जनों महंगे मोबाइल चोरी हो चुके हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दिया लेकिन पुलिस बाजार झांकने तक नहीं गई। इसके अलावा स्कूलों में सरकारी इमारत का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई है। एक का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। आए दिन छोटे व्यापारी के मोबाइल राह चलते छीन लिए जा रहे हैं, लेकिन अपराधियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है।
चर्चा है कि हैरिंग्टनगंज पुलिस राजस्व के मामले में कुछ ज्यादा ही लुफ्त लेती है और अपराधों पर ध्यान कम देती है। यही वजह है कि अभी तीन दिन पहले हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज को एसएसपी की कड़ी फटकार भी सुननी पड़ी थी। लेकिन इसके बावजूद हैरिंग्टनगंज पुलिस की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है।
हालांकि लोग चर्चा कर रहे हैं कि मिल्कीपुर के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी की सक्रियता से अपराधों पर अंकुश लग सकता है। फिलहाल नवागत सीओ ने मिल्कीपुर सर्किल में अपराधों की समीक्षा कर अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य शुरू कर दिया है। सीओ ने सोमवार की शाम हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के सामने चेकिंग लगवाकर आने जाने वालों को सड़क सुरक्षा के नियम बताते हुए अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago