हार गया प्रेम, कटने से बच निकले युवक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।

गला कटने से बच निकले युवक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।

बीकापुर_अयोध्या ।

ससुराल में गला कटने से इलाज के दौरान मौत को दाद देकर बच निकले युवक भानु प्रताप वर्मा उर्फ रवि की पत्नी से मिलने की आखिरी तमन्ना अधूरी रह गयी।    तारुन थाना क्षेत्र में मामा के घर रह रहे युवक का शव शनिवार देर शाम घर के भीतर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला। चर्चा है कि युवक ने आखिरकार पत्नी वियोग में शनिवार की देर सायं मौत को गले लगा फांसी के फंदे से झूल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। बताया गया कि घटना के समय परिजन गन्ना का बोझ बांधने को पुवाल का मुर्रा घर के बाहर बना रहे थे। तभी उसने मौका देख कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से फंदा लगा झूल गया। ट्रामा सेंटर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में नई जिंदगी पाकर कुछ दिन पूर्व घर वापस आया था। और मायके में रह रही पत्नी से मिलने के लिए परेशान था। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छानबीन की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago