हर्रेया से बीजेपी विधायक अजय सिंह की सराहनीय पहल विधायक ने शहीदों को समर्पित की पूरे एक साल की तनख्वाह

PicsArt 02 18 11.28.36 - हर्रेया से बीजेपी विधायक अजय सिंह की सराहनीय पहल विधायक ने शहीदों को समर्पित की पूरे एक साल की तनख्वाह  

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

पुलवामा कांड के शहीदों की मदद के लिए बढ़े हजारों हाथों में बस्ती का भी एक हाथ मजबूती से शामिल हो गया है। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने अपनी एक साल की पूरी तनख्वाह शहीदों के परिवारीजनों को समर्पित कर दिया है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में विधायक अजय सिंह ने कहा है कि कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद 40 जवानों को लेकर पूरा देश दुखी और गुस्से में है। जनप्रतिनिधि के पहले एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरे भी हृदय में दुख और आक्रोश भरा पड़ा है। ऐसे में मैं अपनी एक साल की तनख्वाह शहीदों के परिवारीजनों को दे रहा हूं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह इस बाबत विधिक एवं समुचित कार्यवाही करने के लिए संबंधित को निर्देशित करें। ताकि जल्द से जल्द रकम शहीदों के परिवारीजनों को प्राप्त हो सके।

 

 

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago