
हरे पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग मौन।
कूरेभार_सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार ब्लाक क्षेत्र के वन रेंज जयसिंहपुर के विद्युत सब स्टेशन गलिबहा के पीछे हरे-भरे जामुन, अर्जुन व नीम के आधे दर्जन से ज्यादा पेड़ों कि बिना परमिट के कटाई का मामला प्रकाश में आया है।इस अवैध कटाई ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लकड़ी ठेकेदार अरविंद वर्मा लोकेपुर की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर सरेआम प्रतिबंधित पेड़ों पर आर चलाया गया है, और वन विभाग इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।कार्रवाई करने वाला वन विभाग अब उदासीन नजर आ रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों पर ठेकेदारों से मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून केवल साधारण नागरिकों के लिए ही है? स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यही काम कोई आम व्यक्ति करता, तो उसे सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More