हरियाणा,दिल्ली और नोएडा में फंसे परदेसियों ने लिया घर पहुंचने के लिए साइकिल का सहारा।

FB IMG 1588208163753 - हरियाणा,दिल्ली और नोएडा में फंसे परदेसियों ने लिया घर पहुंचने के लिए साइकिल का सहारा।

✍रियाज़ अंसारी, रुदौली

  • लॉक डाउन में घर से दूर हरियाणा,दिल्ली और नोएडा में फंसे परदेसियों ने अपने घर पहुंचने के लिए साइकिल का सहारा लिया है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोधया के भेलसर चौराहे से साइकिल सवारों का समूह निकलता रहा।साइकिल से लंबी यात्रा की दूरी तय करने वालों वाले हरियाणा के हिसार शहर से बिहार के औरंगाबाद जा रहे जगदीश प्रसाद व दिलीप कुमार,हरियाणा के रोहतक से साइकिल से बिहार के मोतिहारी और रोहतक से ही बिहार के सिवान घर जा रहे प्रदीप कुमार,रामदीन और रमेश कुमार ने बताया कोई साधन न मिलने से साइकिल से घर जाने के लिए निकल पड़े हैं।इन परदेसियों ने बताया अपने घर जाने के लिए नई साइकिल खरीदी है।साइकिल के हैंडल पर अपना झोला लटकाए और कैरियर पर झोला बांधकर ग्रुप में निकल रहे साइकिल सवार परदेशियों को घर पहुचने की जल्दी है।
  • एक पुरानी साइकिल पर हरियाणा के पानीपत शहर से गोरखपुर के लिए निकले प्रदीप कुमार और राजू ने बताया की चार दिन पहले निकले है। सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे साइकिल से यात्रा करते हैं। दोपहर में छांव मिलने पर रुक कर दूसरी पहर शाम 5 बजे से रात 8 बजे यात्रा करते है। बताया कि रास्ते में जो भी खाना-पीना मिल जाए उससे गुजारा करते हैं।
  • भेलसर में साइकिल से निकल रहे परदेसियों को व्यवसाई मोहम्मद ताहिर ने बिस्कुट पानी और फल वितरित करते मिले।बताया कि मुसाफिरों की मदद रमजान मे करना सवाब है।
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago