
हनुमानगढ़ी के तीन साधुओं के खिलाफ रिपोर्ट।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के रामपथ स्थित एक दुकान को लेकर हुए विवाद में हनुमानगढ़ी के तीन साधुओं के खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी आदि की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
पीड़ित अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज निवासी विवेक गुप्ता का कहना है कि उन्होंने हनुमानगढ़ी के हरिद्वारी पट्टी से रामपथ पर अपनी पत्नी प्रीती के नाम एक दुकान ली है। वह गुरुवार सुबह दुकान पर गए, तो देखा कि ऊपरी हिस्से में रहने वाले हरिद्वारी पट्टी के साधुओं रामदास चेला स्व. भगवान दास, धनजय दास व टीका दास ने दुकान के सामने पक्की दीवार खड़ी कर दी है। भीतर की दीवार तोड़ दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। मुझको मौके पर देख तीनों साधु गाली-गलौच करते हुए हमलावर हो गए और मारापीटा तथा दुबारा दुकान की ओर आने पर परिवार से हाथ धो देने की धमकी दी।
श्री रामजन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में तीन साधुओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More