सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता मर्यादा का रखें ध्यान की दी नसीहत डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

img 20190409 2125261244888751 - सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता मर्यादा का रखें ध्यान की दी नसीहत डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या।

  • गांधी पार्क में आयोजित विजय लक्ष्य युवा एवं साइबर योद्धा सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सोशल मीडिया को लेकर कार्यकर्ताओं को मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी। आतंकी हमलों को लेकर कांग्रेस व सपा बसपा की खिचाई की तथा एयर व सर्जिकल स्टाईक को लेकर सरकार की पीठ थपथपायी। उन्होने कहा कि पुलवामा हमले के बाद शहीदो की तेरही से पहले मोदी ने चुनौती दी व एयरस्टाईक ने आतंकियो को जवाब दिया।
  • डा. पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता मर्यादा का ध्यान रखें। राहुल गांधी ने शब्दों का स्तर गिरा दिया है। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को कार्यकर्ता डंके की चोट पर जनता के हर व्यक्ति तक पहुंचाये। जेपी आन्दोलन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा आन्दोलन है रामजन्मभूमि का। भाजपा ने राममंदिर को अपने संकल्प पत्र में रखा है। पहले के समय धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी राजा महराजा निभाते थे।
  • अयोध्या का गौरव डंके की चोट पर धार्मिक आयोजन के माध्यम से बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि एखलाक के परिवार को तत्कालीन सरकार ने 50 लाख उसके घर पहुंचाये थे। जिसका जवाब जनता ने दिया। आज पश्चिम की सभी सीटे भाजपा के खाते में जा रही है। कांग्रेस व सपा बसपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनैतिक दुकानें बंद हो गयी थी इस कारण उनके भीतर बौखलाहट है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। जिससे जनता में उत्साह है।
  • इस अवसर पर विधायकों में शोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ, रामचन्दर यादव महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश यादव, जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago