सेवानिवृत्त लेखपाल पर धोखाधड़ी का केस

सेवानिवृत्त लेखपाल पर धोखाधड़ी का केस|

320666008 546269677388021 7532752228618790887 n - सेवानिवृत्त लेखपाल पर धोखाधड़ी का केस

अयोध्या|

सेवानिवृत्त लेखपाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। लेखपाल पर कागजों में हेराफेरी करके फर्जी नाम चढ़ा कर धन उगाही का आरोप है। यह केस रमापति पांडेय निवासी मीरापुर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
रमापति ने सीजेएम अदालत में अर्जी दी थी। इसमें बताया गया कि तत्कालीन लेखपाल विजय प्रकाश शुक्ला द्वारा बिना किसी न्यायालय के आदेश के खतौनी खाता संख्या 5 पर एक कूटरचित आदेश अंकित कर दिया गया। जबकि ऐसा कोई आदेश किसी न्यायालय व पीठासीन अधिकारी द्वारा नहीं पारित किया गया है।
रमापति ने जब जनसूचना अधिनियम से जानकारी मांगी तो पता चला कि उस समय विजय प्रकाश ही लेखपाल थे और उन्होंने ही उक्त कूटरचित आदेश का अंकन खतौनी पर किया है। बताया कि मामले में केस दर्ज कराने के लिए विगत 22 मार्च को कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर प्रार्थी ने अदालत की शरण ली। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद लेखपाल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago