सु्ल्तानपुर में छात्र को मारी गोली, गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर

सु्ल्तानपुर में छात्र को मारी गोली, गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर|

सु्ल्तानपुर|

जिले में वर्चस्व की लड़ाई में छात्र के दो गुट आमने-सामने हो गए। पथराव के बीच हमला करने आए छात्र पर दूसरे गुट ने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल छात्र सत्यम सिंह को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। दो महीने के अंदर सत्यम पर ये दूसरी बार हमला हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना नगर कोतवाली के सिविल लाइंस मोहल्ले की है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चौराहे पर नारायणपुर और सिविल लाइन के दो गुटों में टकराव हो गया। नारायणपुर के सत्यम सिंह के गुट और अप्रीतम पांडे के बीच विवाद हो गया। जिस पर सत्यम को गाेली मार दी।
गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके की तरफ दौड़े। इस दौरान सड़क पर पथराव भी हो गया। अराजकता के बीच नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। गंभीर रूप से घायल सत्यम सिंह को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से नारायणपुर मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
ASP विपुल श्रीवास्तव ने बताया, “2 छात्रों के गुट के संघर्ष में पहले पथराव हुआ। फिर हमला करने आए छात्र सत्यम सिंह को आत्मरक्षा करते हुए दूसरे गुट ने उसी के असलहे से गोली मार दी। गोली चलाने वाले छात्र प्रीतम पांडे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह छात्र अभी नाबालिग है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago